देहरादून में उत्तराखंड की धामी सरकार ने कैबिनेट विस्तार करते हुए बड़ा राजनीतिक कदम उठाया है। राजधानी स्थित लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पांच विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

इस कैबिनेट विस्तार में राजपुर रोड सीट से विधायक खजान दास, रुद्रप्रयाग से विधायक भरत सिंह चौधरी, हरिद्वार नगर सीट से विधायक मदन कौशिक, रुड़की से विधायक प्रदीप बत्रा और भीमताल से विधायक राम सिंह कैड़ा को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

https://twitter.com/bstvlive/status/2034857148459700550?s=20

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी और कई राजनीतिक नेता मौजूद रहे। इस विस्तार को आगामी राजनीतिक रणनीति और प्रशासनिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है।

धामी सरकार के इस फैसले से राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि इस कैबिनेट विस्तार के जरिए क्षेत्रीय संतुलन और संगठनात्मक मजबूती पर खास ध्यान दिया गया है।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सभी मंत्रियों ने प्रदेश के विकास, सुशासन और जनसेवा को प्राथमिकता देने की बात कही। सरकार का दावा है कि इस विस्तार से राज्य में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

Dhami Cabinet Expansion : धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार,इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

शेयर करना
Exit mobile version