बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की शादी को लेकर नई खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, देवसेना यानी अनुष्का अपनी जिंदगी के इस खास मोड़ पर सात फेरे लेने की तैयारी कर रही हैं।
44 साल की उम्र में शादी की तैयारी
अनुष्का शेट्टी की शादी की खबरों ने उनके फैन्स के दिलों में हलचल मचा दी है। एक्ट्रेस की उम्र अब 44 साल हो चुकी है, और अब वो घर बसाने को तैयार हैं। अनुष्का की शादी को लेकर कई बार खबरें आई हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है। शादी की गॉसिप पहले भी सामने आई थी, खासकर जब उनका नाम ‘बाहुबली’ के अपने को-एक्टर प्रभास के साथ जोड़ा गया था। हालांकि, प्रभास और अनुष्का ने इन अफवाहों को नकारते हुए दोनों को अच्छे दोस्त बताया था।
दूल्हा है बिजनेसमैन
अगर आप सोच रहे हैं कि अनुष्का का होने वाला दूल्हा फिल्म इंडस्ट्री से है, तो आपको बता दें कि यह गलतफहमी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का के होने वाले पति एक बिजनेसमैन हैं, जो उनके फैमिली फ्रेंड हैं। हालांकि, इस बारे में ज्यादा जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। अनुष्का ने इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है। उनके फैन्स के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है, क्योंकि वे उनकी देवसेना को बाहुबली के साथ इमेजिन कर रहे थे।
वर्कफ्रंट पर अनुष्का
अनुष्का को आखिरी बार 2025 में ‘घाटी’ फिल्म में देखा गया था। ‘बाहुबली’ में उनकी भूमिका ने उन्हें अपार लोकप्रियता दिलाई थी। हालांकि, पिछले कुछ समय से वह लाइमलाइट से दूर रही हैं।














