मेरठ- उत्तर प्रदेश के मेरठ से ISI एजेंट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां पर ISI एजेंट की बेटी 34 साल से मेरठ शहर में रह रही है इस बात का खुलासा हुआ है.

जानकारी के लिए बता दें कि मेरठ के ब्रास बैंड उद्यमी ने पाक की सबा से शादी की. और पाकिस्तान से लाई गई बेटी के फर्जी दस्तावेज बनाए. बेटी को नागरिकता दिलाने के लिए फर्जी पासपोर्ट बनवाया.

सबा फरहत, उसकी बेटी एमन के सभी फर्जी ID बनवाए.पता चला कि अस्पताल में पाकिस्तानी एमन का बर्थ सर्टिफिकेट बनाया…

खुलासे में पता चला कि अवैध निवास के दौरान आर्मी हेडक्वार्टर, एंबेसीज की विजिट किया…इतना ही नहीं मां, बेटी कारोबारी बनकर देश, विदेश में विजिट करती रहीं.

34 सालों तक पुलिस, LIU, इंटेलिजेंस को भनक नहीं लगी. पड़ोसी की शिकायत के बाद जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि की गई.

शेयर करना
Exit mobile version