उत्तर-प्रदेश: विधानसभा 2027 चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में चल रही गठबंधन की अटकलों पर विराम लग गया हैं। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने आगामी 2027 विधानसभा चुनावों के लिए किसी भी गठबंधन की खबरों को सिरे से नकारते हुए इसे पूरी तरह से झूठा और साजिश करार दिया है। मायावती ने कहा कि ये खबरें राजनीतिक विरोधियों की ओर से फैलाए गए झूठे प्रचार का हिस्सा हैं, जो BSP की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए गढ़ी जा रही हैं।

बता दें, मायावती ने बयान में कहा कि पार्टी पूरी तरह से चुनाव में अकेले अपनी ताकत से मुकाबला करेगी और किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने इसे एक प्रकार की साजिश बताते हुए कहा कि कुछ लोग BSP को कमजोर दिखाने के लिए इस तरह की अफवाहें फैला रहे हैं।

वहीं, इसके साथ ही मायावती ने अपने समर्थकों से अपील की कि वे इन झूठी खबरों पर ध्यान न दें और पार्टी की मजबूती बनाए रखें। उन्होंने यह भी कहा कि BSP का लक्ष्य हमेशा समाज के हर वर्ग की सेवा करना और उन्हें सशक्त बनाना रहा है, और यही पार्टी का मुख्य उद्देश्य बना रहेगा।

इस बीच, BSP के कार्यकर्ताओं ने मायावती के बयान का स्वागत किया और यह स्पष्ट किया कि पार्टी आगामी चुनावों में अपनी नीति और दृष्टिकोण के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी।

Mumbai: PM Modi और Emanuel Macron की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आज | India–France Strategic Ties

शेयर करना
Exit mobile version