गोंडा- देश के कई हिस्सों में गैस सिलेंडरों को लेकर हाहाकार मचा हुआ है…गैस सिलेंडरों की बढ़ती समस्याओं के बीच में कालाबाजारी भी जमकर हो रही है…
इतना ही नहीं बड़े पैमाने पर गैस की कालाबाजारी की जा रही है…इस वजह से आम लोगों की समस्याएं और ज्यादा बढ़ गई है.
जानकारी के लिए बता दें कि ब्लैक में दो 2000-2000 रुपये में गैस बिक रही है…काला बाजार रोकने में जिला प्रशासन नाकाम है.
गोंडा की 78 गैस एजेंसियों में गैस का अकाल है. पूर्ति विभाग असहाय, माल जमाखोर काट रहे है. दफ्तर से गायब डीएसओ फोन नहीं उठा रहे है…












