कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां 7 रुपये की सिगरेट के लिए युवक ने दुकानदार से 5 रुपये दिए और जब दुकानदार ने 2 रुपये और मांगे, तो उसने गुस्से में आकर दुकानदार की उंगली काट दी।

घटना बिल्हौर कस्बे के एक दुकान की है, जहां एक युवक सिगरेट खरीदने आया था। दुकानदार ने जब उससे 2 रुपये और मांगे तो युवक ने तैश में आकर उसकी उंगली काट दी। बाद में दुकानदार और अन्य दुकानदारों ने मिलकर युवक का पीछा किया और उसे पकड़ लिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

महिला दिवस पर CM योगी के बड़े ऐलान! छात्राओं को स्कूटी, शादी के लिए ₹1 लाख की मदद

शेयर करना
Exit mobile version