भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी जी की जयंती 2 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से सेवा पखवाड़ा मना रही है।

भाजपा 2 अक्टूबर को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाते हुए सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं तथा सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाएगी और महात्मा गांधी जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों व प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन करके नमन करेंगे।

इसके साथ ही 2 अक्टूबर को विभिन्न जिलों में डॉ. आर.बालासुब्रमण्यम द्वारा लिखित पुस्तक ‘पावर विदिनः द लीडरशिप लिगेसी ऑफ नरेंद्र मोदी‘ विषय पर आधारित संगोष्ठियों में संवाद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री संगठन श्री धर्मपाल सिंह सुबह 11 बजे लोकभवन में आयोजित संगोष्ठी मैं संवाद करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील बंसल नोएडा एवं श्री अरुण सिंह वाराणसी में आयोजित संगोष्ठियों में संवाद करेंगे।

इसके साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जी भूपेंद्र सिंह चौधरी चित्रकूट में भी संगोष्ठी को संबोधित करेंगे।

सेवा पखवाड़े के तहत मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी लखनऊ, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज, श्री बृजेश पाठक लखनऊ, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह लखनऊ में स्वच्छता अभियान को गति प्रदान करेंगे।

स्वच्छता अभियान में बुधवार को प्रदेश सरकार के मंत्री श्री सुरेश खन्ना वाराणसी महानगर, श्री सूर्य प्रताप शाही अयोध्या महानगर तथा श्री स्वतंत्र देव सिंह, श्री अरविंद कुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री देवेश कोरी, प्रदेश महामंत्री श्री गोविंद नारायण शुक्ला, श्री अमरपाल मौर्य, श्री संजय राय, प्रदेश मंत्री श्री शिव भूषण सिंह राजधानी लखनऊ में अलग-अलग स्थान पर अभियान में सम्मिलित होंगे।
श्री राय ने बताया कि प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, पार्टी के प्रदेश क्षेत्र जिला, मंडल तथा बूथ के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, महापौर, नगरपालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधि, आयोग, निगम, बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य और पार्टी के कार्यकर्ता स्थानीय नागरिकों के साथ स्वच्छता अभियान में जुटेंगे और स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, सुंदर भारत का संदेश देंगे।
श्री राय ने बताया कि बुधवार को पावर विदिनरू द लीडरशिप लिगेसी ऑफ नरेंद्र मोदी पुस्तक पर आधारित संगोष्ठियों को केंद्रीय मंत्री श्री एसपी सिंह बघेल आगरा, प्रदेश सरकार के मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह अयोध्या, श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी अलीगढ़, श्रीमती बेबी रानी मौर्य झांसी, श्री जयवीर सिंह फिरोजाबाद, श्री दारा सिंह चौहान गोंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संतोष सिंह शाहजहांपुर, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री दुर्विजय सिंह शाक्य बरेली में आयोजित संगोष्ठियों को संबोधित करेंगे।

बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम सुनवाई ! अवैध निर्माण पर नहीं रुकेगी कार्रवाई !  | THE DEBATE  |

शेयर करना
Exit mobile version