स्वतंत्रता दिवस के महोत्वस में महज चंद घंटे ही बाकी है। देश में बड़ी 78वां आजादी का दिवस मनाने के लिए धूमधाम से तैयारी की जा रही है। इसी बीच मंगलवार 13 अगस्त को यूपी की राजधानी लखनऊ में दर्शकों को थियेटर में मुफ्त देशभक्ति फिल्में दिखाई जाएगी। इसके लिए लखनऊ जिलाधिकारी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी है।

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर देख सकेंगे फिल्में

जिलाधिकारी ने लखनऊ के सिनेमाघरों में देशभक्ति फिल्मों को मुफ्त दिखाए जाने का आदेश दिया है। इस दौरान आजादी के दिन दर्शक मुफ्त में देशभक्ति फिल्मों का सिनेमाघरों में आनंद ले सकेंगे। हालांकि सिनेमाघरों में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर जगह मिलेगी। इस दिन सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए भी सिनेमाघरों में जगह को अलग से आरक्षित किया गया है। साथ ही दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के भी सीटें आरक्षित रहेंगी।

इन सिनेमाघरों में दिकाई जाएंगी फिल्में

  • INOX गार्डेन गलेरिया मॉल, तेलीबाग
  • INOX उमराव, निशातगंज
  • INOX क्राउन, चिनहट, फैजाबाद रोड
  • INOX एमराल्ड, आशियाना
  • INOX प्लासियो, गोमतीनगर विस्तार
  • वेव मल्टीप्लेक्स, गोमतीनगर
  • मूवीमैक्स आलमबाग बस अड्डा
  • सिनेपोलिस फन रिपब्लिक, गोमती नगर.
  • अन्तास डी.डी. सिनेमा, गोमतीनगर विस्तार
  • PVR सहारागंज
  • PVR सिंगापुर मॉल, गोमतीनगर
  • PVR फिनिक्स, आलमबाग
  • PVR लूलू मॉल, सुशांत गोल्फ सिटी
  • सिनेपोलिस, वनअवध सेन्टर गोमतीनगर
  • एस.आर.एस. सिनेमा, गोमतीनगर

दिखाई जाएगी ये फिल्म

15 अगस्त के दिन दर्शक सिनेमाघरों में मुफ्त में फिल्म का आनंद लुत्फ उठाएंगे। इस दौरान फाइटर मूवी दर्शकों को दिखाई जाएगी। वहीं सिनेमाघरों में कुल 30 फीसदी सीटें स्कूली और कॉलेज के बच्चों, 30 फीसदी वरिष्ठ नागरिक, 30 फीसदी सामान्य नागरिक और 10 फीसदी दिव्यांग जनों के लिए आरक्षित रहेंगी।

Nawab Singh News : नाबालिग से रेप में फंसे 'नवाब सिंह' सपाई या भाजपाई,देखिए कौन क्या बोला ?

शेयर करना
Exit mobile version