दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के दौसा से 67 वर्षीय डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा उर्फ ‘डॉक्टर डेथ’ को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 100 से अधिक हत्याओं का गंभीर आरोप है। देवेंद्र अलीगढ़, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वह 1995 से 2004 के बीच अपनी गैंग के साथ कई हत्याओं में शामिल था।
ब्रेकिंग न्यूज़ | 100 से अधिक हत्याओं वाला ‘डॉक्टर डेथ’ गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के दौसा से ‘डॉक्टर डेथ’ के नाम से कुख्यात डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 100 से अधिक हत्याएं करने… pic.twitter.com/VbwWqNZEKM
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 20, 2025
पुलिस के मुताबिक, डॉ. देवेंद्र ने सीरियल किलिंग के साथ-साथ किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 2004 में उसकी पहली गिरफ्तारी हुई थी, तब उसके खिलाफ कई गंभीर आरोप साबित हुए थे और वह जेल में था।
लेकिन 2023 में पैरोल पर बाहर आने के बाद से वह फरार था। पिछले कई महीनों से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। आखिरकार दौसा से उसे पकड़ लिया गया।
अब गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि ‘डॉक्टर डेथ’ के खिलाफ चल रहे केसों के साथ ही उसके हाई प्रोफाइल क्राइम नेटवर्क की भी पूरी परतें सामने आएंगी। इससे कई पुराने अपराधिक मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है।
दिल्ली पुलिस ने इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता बताया है और कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी ताकि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।