उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड के10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कल, 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं। यह परीक्षाएं 12 मार्च तक चलेंगी और इस बार प्रदेश भर में कुल 53,37,778 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। हाईस्कूल की परीक्षा में 27,61,696 छात्र और इंटरमीडिएट में 25,76,082 छात्र शामिल होंगे।
बता दें, प्रदेश में इस बार 8033 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें 596 राजकीय विद्यालय, 3453 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय और 3984 स्ववित्त पोषित विद्यालय शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किया गया है, ताकि नकल जैसी घटनाओं को रोका जा सके। इस बार नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा के लिए पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।
बता दें, शासन ने इस बार परीक्षा के दौरान पूरी निगरानी रखने के लिए STF और LIU को अलर्ट पर रखा है। सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा, हर परीक्षा केंद्र पर शांति बनाए रखने के लिए पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई है।



