हिंदी सिनेमा की दिग्गज और सुरों की मलिका आशा भोसले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने उनके स्वास्थ्य को लेकर फैंस की चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 92 साल की दिग्गज सिंगर को शनिवार को अचानक कार्डियक अरेस्ट आया है, जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बता दें, आशा भोसले जो अपनी आवाज़ से वर्षों से भारतीय सिनेमा को सजाती आई हैं, अब अस्पताल में उपचाराधीन हैं। सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं।

वहीं, फैंस और संगीत प्रेमियों के लिए यह खबर बेहद चिंताजनक है, लेकिन आशा भोसले के लंबे करियर और उनके व्यक्तित्व को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगी। आशा जी की सेहत के बारे में रिकवरी की उम्मीद जताई जा रही है।

बता दें, आशा भोसले की सेहत के लिए उनके दर्शक शुभकामनाएँ कर रहे हैं और उनके स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार की कामना कर रहें हैं।

परचून वाला अरबपति और बंगाल का जादू  | पॉवर सेंटर WITH VIRENDRA SINGH |

शेयर करना
Exit mobile version