उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में वाहन चेकिंग के नाम पर चल रहे अवैध वसूली के खेल का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी बाइक सवार से सरेआम पैसों की मांग करता हुआ नजर आ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा वाकया हाथरस जिले के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चामड़ गेट चौराहे का है। चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने एक बाइक चालक को रोका और उसे 8,000 रुपये का भारी-भरकम चालान काटने का डर दिखाया। चालान से बचाने के एवज में पुलिसकर्मी ने बाइक सवार से 500 रुपये की मांग की। बाइक चालक ने बड़ी ही चालाकी से पुलिसकर्मी की इस हरकत का वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए हाथरस के पुलिस अधीक्षक (SP) चिरंजीव नाथ सिन्हा ने वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लिया है। एसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश देते हुए दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने की बात कही है।

"UP में जल्द होंगे राहुल गांधी के 5-6 छात्रों की गूंज कार्यक्रम",  राजेंद्र पाल गौतम का ऐलान

शेयर करना
Exit mobile version