High Cholesterol Home Remedies. तेजी से भागती ज़िंदगी, अनियमित खानपान और शारीरिक निष्क्रियता ने हाई कोलेस्ट्रॉल को एक आम समस्या बना दिया है। यह न सिर्फ दिल की बीमारियों का कारण बनता है, बल्कि स्ट्रोक और ब्लॉकेज जैसे खतरों को भी बढ़ाता है।
इसी बीच, हेल्थ इन्फ्लुएंसर और गट हेल्थ डाइटिशियन Manpreet Kalra ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए एक ‘जादुई चाय’ का सुझाव दिया है। यह चाय न केवल कोलेस्ट्रॉल को कम करती है, बल्कि शरीर की संपूर्ण सेहत को भी बेहतर बनाती है।
कैसे बनाएं हाई कोलेस्ट्रॉल के लिए चाय?
सामग्री:
- 1.5 कप पानी
- 1/2 चम्मच अर्जुन की छाल पाउडर
- 4-5 तुलसी की पत्तियां
- 1 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
- 1/2 चम्मच हल्दी
- 1-2 लहसुन की कलियां (कुचली हुई)
बनाने की विधि:
- इन सभी सामग्रियों को पानी में डालकर अच्छे से उबालें।
- जब पानी उबलकर करीब 1 कप रह जाए, तो छान लें।
- इस चाय को गुनगुना करके पीएं।
- बेहतर असर के लिए इसे सुबह खाली पेट पिएं।
कैसे असर करती है ये चाय?
- अर्जुन की छाल: दिल को मजबूत करती है, ब्लड फ्लो सुधारती है।
- तुलसी: बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करती है, आर्टरीज की सफाई में मदद करती है।
- अदरक: लिपिड प्रोफाइल कंट्रोल में रखने में सहायक, सूजन कम करती है।
- हल्दी: करक्यूमिन तत्व से सूजन और ऑक्सीडेटिव डैमेज को घटाकर प्लाक जमने से रोकती है। लहसुन: बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है।
क्यों ज़रूरी है कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रखना?
आज के समय में अनियमित खानपान और फास्ट फूड की आदतों के चलते LDL (बैड कोलेस्ट्रॉल) बढ़ जाता है, जो ब्लड वेसेल्स में जमकर ब्लॉकेज बनाता है। इससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में समय रहते सावधानी और प्राकृतिक उपाय बेहद ज़रूरी हैं।