आज की दुनिया में भले ही महिलाओं को बराबर का सम्मान मिल रहा है पर कई ऐसी चींजे हैं जहां पर आज भी महिलाएँ असहज महसूस करती हैं। महिलाओं में माहवारी आम बात है पर इसके बारे में बात करने और इसकी परेशानियों के बारे में बात करना और उसके सुरक्षित उपाय के लिए लोगों का समाना करने से डरती हैं। पर आज की बदलती दुनिया में उनको इस सोच से उपर उठना होगा और इस समस्या से निपटने के लिए अपने आप के इस चीज के बार में सहज बनाना होगा।

माहवारी महिलाओं में होने वाली एक मासिक प्रक्रिया है। जिसमें महिलाऐं कई तरह के सेनेटरी पैड इस्तेमाल करती हैं। आज के बदलते दौर में सेनेटरी पैड के साथ-साथ अब महिलाएँ मेन्स्ट्रुअल कप के इस्तेमाल को ज्यादा बढावा दे रही हैं। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण इसका सेनेटरी पैड की तुलना में ज्यादा सुविधाजनक होना है। सिलिकॉन, रबर या लेटेक्स से बने मेन्स्ट्रुअल कप अब सेनेटरी पैड की जगह ले रहे हैं।

  • इंफ़ेक्शन का खतरा कम – मेंस्ट्रुअल कप लगाने से इंफ़ेक्शन का खतरा कम हो जाता है. 
  • लीकेज से बचाव – मेंस्ट्रुअल कप लगाने से लीकेज का खतरा कम हो जाता है.

सेनेटरी पैड की जगह मेन्स्ट्रुअल कप के उपयोग का सबसे बड़ा कारण इसका एक से अधिक बार प्रयोग है। इसके इस्तेमाल का यह भी फायदा है कि कितने भी पतले यहां तक की बिकनी या लेगिंग जैसे कपड़ों में भी इसका पता नहीं चलता है। इसके साथ ही मेन्स्ट्रुअल कप सेनेटरी पैड की तरह फालतू तत्व भी पैदा नहीं करता।

27 September 2024 | UPNews Uttar Pradesh Ki Taja Khabar Mukhya Samachar Yogi|Akhilesh| PoliticalNews

शेयर करना
Exit mobile version