Sensodyne Viral News: टीवी पर आपने दातों के लिए एक फेमस एड देखा होगा… दांतों में झनझनाहट हो या दर्द, मसूड़ में सूजन हो या दर्द… ज्यादातर डेंटिस्ट सेंसोडाइन लेने की सलाह देते हैं. पर यहीं पेस्ट अगर नकली निकले….तो दातों के झनझनाहट की जगह आपको झटका लगेगा….

कुछ ऐसा ही हुआ है…और लोग सोच में पड़ गए है कि ये ओरिजनल सेंसोडाइन है भी या नहीं… क्योंकि शुक्रवार को दिल्ली में पुलिस ने डुप्लीकेट सेंसोडाइन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजधानी में नकली सेंसोडाइन टूथपेस्ट बनाने वाली एक बड़ी अवैध यूनिट का सफल भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली उत्पाद, मशीनरी और कच्चा माल जब्त किया गया. क्राइम ब्रांच की ईस्टर्न रेंज-1 की टीम को 2 अप्रैल को गुप्त सूचना मिली कि खंजावाला के महावीर विहार, सी-ब्लॉक में एक गोदाम में नकली सेंसोडाइन टूथपेस्ट बनाया जा रहा है. टीम ने इंस्पेक्टर आशीष शर्मा के नेतृत्व में तुरंत छापा मारा.

मौके पर 6 मजदूर ट्यूबों में पेस्ट भरने और सील करने का काम करते पाए गए. छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नकली सामान जब्त किया. इसमें 1,800 भरी हुई और सील की हुई नकली सेंसोडाइन टूथपेस्ट ट्यूबें, 10,472 खाली ट्यूबें, 616 ढक्कन लगी हुई खाली ट्यूबें और 1,224 पहले से भरी हुई एवं पैक की हुई ट्यूबें शामिल हैं. इसके अलावा, लगभग 130 किलोग्राम नीला कच्चा पेस्ट, एक पूरी ट्यूब भरने और सील करने वाली मशीन, सेंसोडाइन ब्रांडिंग वाले कार्टन, कैप्स, श्रिंक स्लीव्स, हीटिंग गन, गोंद तथा अन्य पैकेजिंग सामग्री भी बरामद की गई.

'हर बच्चे को स्कूल लाना मकसद' Varanasi में बोले CM Yogi | UP News

शेयर करना
Exit mobile version