उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र से एक चौका देने वाली घटना सामने आई है, जिसने न केवल वैवाहिक रिश्तों को बल्कि सामाजिक और पारिवारिक मर्यादाओं को भी झकझोर कर रख दिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, एक नवविवाहिता ने अपनी शादी की पहली रात (सुहागरात) को अपने पति से 90 लाख रुपये की मांग रख दी। जब यह रकम नहीं मिल पाई, तो उसने न केवल शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया, बल्कि पूरे ससुराल पक्ष को जिंदा जलाने की कोशिश भी की।

मामला एक महिला डॉक्टर के भाई से जुड़ा है, जो सिकंदरा क्षेत्र में रहते हैं। डॉक्टर के मुताबिक, उनके भाई की शादी हाथरस की एक युवती से हुई थी। विदाई के बाद जब दुल्हन ससुराल पहुंची, तो उसने अपने पति को चौंका दिया। उसने साफ कह दिया कि उसे यह शादी बिल्कुल पसंद नहीं है और वह केवल पैसों के लिए शादी कर रही है। दुल्हन ने शर्त रखी कि अगर उसे 90 लाख रुपये नकद नहीं मिलेंगे, तो वह इस शादी को आगे नहीं बढ़ाएगी। उसने अपने पति से कहा कि “सुहागरात पर 90 लाख चाहिए, तभी संबंध बनाऊंगी।”

जब पति और ससुराल वालों ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो विवाद और बढ़ गया। दुल्हन ने अपने मायके वालों को बुलाकर घर के बाहर ताला लगा दिया और परिवार को बंधक बना लिया। यहां तक कि आरोपियों ने घर में लगी पीएनजी गैस पाइपलाइन को तोड़ दिया, जिससे घर में गैस रिसाव हुआ और उनका मकसद पूरे घर को आग लगाकर ससुराल वालों को जिंदा जलाने का था।

इस बीच, पीड़ित परिवार ने किसी तरह से शोर मचाकर और पड़ोसियों की मदद से अपनी जान बचाई। लेकिन इसी अफरा-तफरी में दुल्हन ने सास के कीमती जेवरात और अन्य सामान चुराकर मायके वालों के साथ फरार हो गई।

पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत जगदीशपुरा पुलिस से की, लेकिन शुरुआत में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद, डॉक्टर ने अदालत की शरण ली और कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दुल्हन, उसके पिता और अन्य आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, पुलिस इस मामले को दहेज एक्ट की “पेशबंदी” के दृष्टिकोण से भी देख रही है।

Smart Meter Issue: सीतापुर में स्मार्ट मीटर बना मुसीबत, लोग परेशान, सुविधा या सिरदर्द?

शेयर करना
Exit mobile version