गौतमबुद्ध नगर के रबूपुरा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पाकिस्तान से आई सीमा हैदर पर एक सनकी युवक ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। शनिवार शाम करीब 7 बजे आरोपी तेजस झानी ने जबरन दरवाजा तोड़ा और घर में घुसते ही सीमा का गला दबाने लगा। अचानक हुए इस हमले से सीमा घबरा गई और चीखने लगी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसकी जान बचाई।

हमले के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई और तेज कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुजरात निवासी आरोपी तेजस झानी को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

गौरतलब है कि सीमा हैदर पहले भी अपनी पाकिस्तान से भारत आकर लव स्टोरी के कारण सुर्खियों में रह चुकी हैं। एक बार फिर वह जानलेवा हमले की वजह से चर्चा में हैं। ग्रामीणों में इस घटना के बाद भारी आक्रोश है और लोग सीमा की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

4 May 2025 | UP News | Uttar Pradesh Ki Taja Khabar | Samachar | CM Yogi | Akhilesh | Politics

शेयर करना
Exit mobile version