पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और उनके भारतीय पति सचिन मीणा के घर हाल ही में एक खुशखबरी आई है। सीमा ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने बेहद खास रखा है। उन्होंने अपने नन्हे बेटे का नाम ‘भारत’ रखा, जो कि एक प्रतीक है उनकी भारतीय पहचान और प्यार का।

छठी बार बनीं मां

सीमा हैदर, जो पहले भी चार बच्चों की मां हैं, अब छठी बार मां बनीं हैं। यह बच्चा सीमा और सचिन का है। उन्होंने 18 फरवरी 2026 को नोएडा के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। इससे पहले, 8 मार्च 2025 को उन्होंने अपनी बेटी को भी नोएडा के कृष्णा हॉस्पिटल में जन्म दिया था। अब सीमा के 4 बच्चे पाकिस्तानी पति से हैं, जबकि भारतीय पति सचिन से दो बच्चे हैं।

पाकिस्तानी भाभी का बयान

सीमा की पाकिस्तानी भाभी ने बेटे के नामकरण के दौरान कहा कि हिंदू धर्म बहुत खूबसूरत है और उन्हें हिंदू होने पर गर्व है। उन्होंने यह भी कहा कि सीमा और सचिन का परिवार इस खुशी में झूम रहा है, जबकि पाकिस्तान में सीमा के पहले पति गुलाम हैदर के लिए यह स्थिति बहुत कठिन होगी।

भारत के प्रति सीमा का प्रेम

सीमा हैदर ने कहा कि पंडित जी ने बेटे के नाम के लिए ‘भ’ अक्षर निकाला था और लंबे विचार के बाद उन्होंने बेटे का नाम ‘भारत’ रखा। सीमा ने कहा, “भारत से सुंदर नाम कोई हो ही नहीं सकता है। मैं पाकिस्तान से भारत आकर बहुत खुश हूं। यहां मुझे बहुत अच्छा लगता है। पाकिस्तान छोड़ने का मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैं क्रिकेट मैच में भारत को सपोर्ट करती हूं। भारत जब मैच जीतता है, तो मुझे खुशी होती है।”

पहले पति का गुस्सा

इससे पहले जब सीमा ने अपनी बेटी को जन्म दिया था, तब गुलाम हैदर ने भारत सरकार से गुहार लगाई थी। उसने कहा था कि वह दो साल से अपने बच्चों से दूर है और उनकी आवाज तक नहीं सुन सका है। गुलाम ने कहा था कि वह कानूनी लड़ाई जारी रखेगा और अपने बच्चों को वापस पाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

बेटी का नाम ‘मीरा’ रखा

सीमा हैदर ने अपनी बेटी का नाम भी भगवान के नाम पर रखा था। उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी का जन्म 3 बजकर 55 मिनट पर हुआ था, और उन्होंने उसका नाम ‘मीरा’ रखा था। इस नाम पर लोगों ने प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि वाह, ऐसा नाम हो तो ऐसा।

'बंगाल की स्थिति सपा गुंडागर्दी से भी बदतर' West Bengal Election से पहले OP Rajbhar का बड़ा बयान!

शेयर करना
Exit mobile version