ग्रेटर नोएडा: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने छठे बच्चे को जन्म दिया। खबरों के मुताबिक, सीमा ने ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया, जहां जच्चा-बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। डिलीवरी के बाद, मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर रबूपुरा में सचिन के परिजनों ने खुशी के मौके पर मिठाई बांटी।
बता दें, सीमा और सचिन की प्रेम कहानी पिछले कुछ सालों से चर्चा में रही है। सीमा, जो पाकिस्तान से हैं, उन्होंने पबजी गेम के दौरान रबूपुरा के सचिन मीणा से संपर्क किया था। बाद में दोनों के बीच प्यार हुआ और तीन साल पहले सीमा अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आई। वे रबूपुरा में सचिन के साथ रहने लगी थीं। इस मामले का खुलासा होते ही सीमा, सचिन और उसके पिता को जेल जाना पड़ा था।
पिछले साल 18 मार्च को सीमा ने सचिन की बेटी को जन्म दिया था, और अब लगभग 11 महीने बाद बेटे का जन्म हुआ है।
सीमा और सचिन दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। दोनों यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर ब्लॉग और वीडियो अपलोड करते रहते हैं, जो दर्शकों के बीच काफ़ी लोकप्रिय हैं।



