लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के प्रभावित जनपदों के अधिकारियों को आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, वज्रपात जैसी प्राकृतिक आपदाओं के मद्देनजर पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि वे संबंधित क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यापक सर्वे करें तथा राहत कार्यों पर निरंतर नजर रखें।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि किसी क्षेत्र में जनहानि या पशुहानि होती है तो प्रभावितों को तत्काल राहत राशि प्रदान की जाए। घायलों का समुचित और समय पर उपचार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अधिकारियों को फसल नुकसान का भी आकलन कर रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करने को कहा गया है, ताकि नुकसान की भरपाई के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने जल जमाव की स्थिति में प्राथमिकता से जल निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं, जिससे स्थानीय जनजीवन पर असर कम से कम हो।

15 June 2025 | केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे से जुडी बड़ी खबर, उत्तराखंड में मचा हड़कंप...

शेयर करना
Exit mobile version