डेस्क : उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। इस बार मुद्दा बना है PDA और BJP के अर्थ को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच हुई जुबानी जंग। दोनों नेताओं के बयानों ने प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए PDA को लेकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष PDA में P का मतलब पाकिस्तान बताएगा। सीएम योगी के इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी ने पलटवार किया।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए BJP का नया अर्थ बताया। उन्होंने कहा कि BJP का मतलब “भाग जाओ पाकिस्तान” है। अखिलेश के इस बयान के बाद दोनों दलों के बीच राजनीतिक वार-पलटवार और तेज हो गया है।
योगी और अखिलेश के इन बयानों के बाद यूपी की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।











