Soaked Walnuts Benefits: अगर आप सुबह उठते ही थकान, सुस्ती और दिमागी उलझन महसूस करते हैं, तो आपके लिए अखरोट रामबाण साबित हो सकता है। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही अखरोट को सुपरफूड मानते हैं। लेकिन इसे भिगोकर खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आप लगातार 1 महीने तक रोज सुबह भीगे हुए अखरोट खाएंगे, तो आपके शरीर में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं इसके फायदे…..
1. दिमाग की शक्ति बढ़ेगी
भीगे हुए अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह दिमाग की कोशिकाओं को पोषण देते हैं और याददाश्त, एकाग्रता और सोचने की क्षमता को तेज करते हैं। स्टूडेंट्स और ऑफिस जाने वालों के लिए यह बेहद फायदेमंद है।
2. दिल रहेगा मजबूत और जवान
अखरोट खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) बढ़ता है। इसमें मौजूद अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ALA) दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है और हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा घटाता है।
3. वजन घटाने में मददगार
भीगे हुए अखरोट भूख को कंट्रोल करते हैं। इन्हें खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे ओवरईटिंग नहीं होती। साथ ही, यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं, जिससे फैट तेजी से बर्न होता है और वजन कंट्रोल में रहता है।
4. बेहतर नींद और तनाव से राहत
अखरोट में मेलाटोनिन हार्मोन पाया जाता है, जो अच्छी और गहरी नींद लाने में मदद करता है। इसके अलावा, अखरोट खाने से दिमाग शांत रहता है और तनाव कम होता है।
5. हड्डियां और दांत होंगे मजबूत
अखरोट कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस का बेहतरीन स्रोत है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और बढ़ती उम्र में ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाता है।
Disclaimer: यह जानकारी सामान्य ज्ञान के उद्देश्य से दी गई है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।