बागपत: सावन के पावन महीने में आस्था की गूंज हर दिशा में सुनाई दे रही है। उत्तर प्रदेश ही नहीं, पूरे देश से भोलेनाथ के भक्त गंगा जल लेकर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए कांवड़ यात्रा पर निकल चुके हैं। ऐसे ही एक विशेष और अनोखी डाक कांवड़ यात्रा आज बागपत जनपद में पहुंची, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह जनपद गुजरात के महसाणा जिले से आए श्रद्धालुओं का यह जत्था तांबे के लोटों में गंगाजल लेकर हरिद्वार से निकला है। कांवरियों का यह जत्था बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के दाह गांव पहुंचा, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश में मिल रही सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।

श्रद्धालुओं ने बताया कि वे गंगाजल को गुजरात के ऐतिहासिक कामेश्वर महादेव मंदिर तक लेकर जा रहे हैं, जहां महाशिवरात्रि से 30 दिनों तक जलाभिषेक किया जाएगा। उन्होंने यह यात्रा विश्व शांति और कल्याण के उद्देश्य से निकाली है। खास बात यह है कि कांवरिए गंगाजल को छोटे-छोटे तांबे के लोटों में, कपड़े में लपेटकर कंधे पर लेकर चल रहे हैं — जो इस यात्रा को और भी पावन और विशेष बना रहा है।

भक्तों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि “मोदी जी देश को अच्छे से संभाल रहे हैं और हम उनके गृह जनपद से भोलेनाथ के चरणों में विश्व शांति की कामना लेकर यह कांवड़ लाए हैं।”

डाक कांवड़ का यह जत्था हरिद्वार की हर की पौड़ी से निकलकर अब गुजरात के कामेश्वर महादेव मंदिर की ओर बढ़ चला है, जहां यह तांबे के पात्रों में गंगा मैया का जल चढ़ाकर विश्व शांति की प्रार्थना करेंगे।

Bareilly News | UP में FIR Expressway पर दौड़ रही पुलिस, टीचर की कविता पर दर्ज हुई FIR | Kawar Yatra

शेयर करना
Exit mobile version