बिहार के सारण जिले के मशरक प्रखंड के देवरिया गांव के चंवर में शुक्रवार को अचानक आग लगने से लगभग 13 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही मशरक से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। अपनी मेहनत की फसल को जलते देख किसान रोने लगे। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में चन्द्रमा पंडित, अजहर मियां, मुजाहिद हुसैन, जयप्रकाश यादव, कुर्बान अली, शैलेश तिवारी, उमेश तिवारी, भोला पंडित, गौतम महतो, मिथिलेश, युनूस, मेराज अहमद, शर्फूद्दीन, मोहम्मद अमीर, चन्द्रमा राय समेत कई किसानों की फसल बर्बाद हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना प्रखंड प्रशासन को दे दी है।

इसी दिन सिवान जिले के आंदर प्रखंड में पतार मध्य विद्यालय के पीछे भी अचानक आग लगने से करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। पतार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अरविंद कुमार सिंह ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों और दमकलकर्मियों ने मिलकर आग पर नियंत्रण पाया।

04 April 2025 | उत्तराखंड की सभी बड़ी ख़बरें | CM Dhami | Breaking News | Uttarakhand News | BSTV

शेयर करना
Exit mobile version