सहारनपुर में 5 मार्च 2026 को ट्रेन में सीट को लेकर एक महिला और उसकी बेटी का विवाद हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में दोनों महिला और बेटी कुछ यात्रियों से सीट को लेकर तीखी बहस करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान ट्रेन के टीटी से भी उनकी बातचीत होती है, जिसमें वे टीटी से सीट पर बैठाने की बात करती हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, श्रीमती प्रेमलता वर्मा अपनी बेटी के साथ ट्रेन संख्या 14815 श्रीगंगानगर एक्सप्रेस से यमुनानगर की यात्रा कर रही थीं, जब सीट को लेकर दो अन्य यात्रियों के साथ उनका विवाद हो गया। यह विवाद जल्द ही बढ़ गया और किसी यात्री ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ट्रेन के सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर महिला ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की तुरंत जीरो एफआईआर दर्ज की और उसे यमुनानगर ट्रांसफर कर दिया। फिलहाल इस मामले की जांच यमुनानगर में की जा रही है।

Budaun News : HPCL के 2 अफसरों की हत्या मामला,SHO और चौकी इंचार्ज सस्पेंड किए गए

शेयर करना
Exit mobile version