सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के गांव सागाठेडा में बीजेपी नेता योगेश रोहेला द्वारा अपने परिवार के सदस्य को गोली मारने की बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, योगेश रोहेला ने अपनी पत्नी नेहा, दो बेटों और एक बेटी को गोली मारी। गोली लगने से 8 साल की बेटी की मौत हो गई, जबकि दोनों बेटे और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना के बाद, घायल परिवार को गंगोह सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर होने पर उन्हें अन्य अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना पारिवारिक विवाद के चलते घटी। योगेश रोहेला बीजेपी जिला कार्यकारिणी के सदस्य बताए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

उत्तर प्रदेश की 1 बजे की बड़ी खबरें... 22 March 2025 | UP News | Uttar Pradesh Ki Taja Khabar |

शेयर करना
Exit mobile version