बहराइच- उत्तर प्रदेश के बहराइच से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है…जहां पर कबाड़ी के पास फ्री मिलने वाली किताबें मिली है…

जी हां सरकारी स्कूल के छात्रों को मिलने वाली किताबें कबाड़ी के पास मिली है.

कहा जा रहा है कि पुस्तकों से भरा ट्रक कबाड़ व्यापारी को बेचा गया है…4 रुपए/किलो के भाव से किताबें बेच दी गईं है.

इस मामले में पुलिस ने 13 हजार से अधिक किताबें जब्त की है. पुलिस ने मुख्य आरोपी आलोक मिश्रा गिरफ्तार किया है. जानकारी के लिए बता दें कि BSA दफ्तर में आलोक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है.कबाड़ व्यापारी दिलशाद अली को किताबें बेची गई. कुल मिलाकर इस मामले में 4 अभियुक्तों की अरेस्टिंग हुई है….

Breaking News @10AM | CM Yogi Visit Singapore | Politics | UP News | Crime | Lucknow

शेयर करना
Exit mobile version