देहरादून। समाजवादी पार्टी ने उत्तराखंड में प्रदेश संगठन की नई जिम्मेदारी की घोषणा कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, हल्द्वानी निवासी अब्दुल मतीन सिद्दीकी को समाजवादी पार्टी उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नामित किया गया है।
उनके प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के साथ ही उत्तराखंड में पार्टी संगठन की पूरी जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हस्ताक्षर से जारी इस कार्यालय ज्ञापन में कहा गया है कि अब्दुल मतीन सिद्दीकी को समाजवादी पार्टी उत्तराखंड प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नामित किया जाता है।
क्या होगा असर?
पार्टी की ओर से जारी इस नियुक्ति के बाद अब प्रदेश संगठन की गतिविधियों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। समाजवादी पार्टी की ओर से यह कदम उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति के तहत उठाया गया माना जा रहा है।












