उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच, सभी प्रमुख राजनीतिक दल रैलियों और जनसभाओं के माध्यम से अपनी रणनीतियां तेज़ी से बना रहे हैं। इसी बीच, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने विपक्षी दलों पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस को दलाल पालने वाली पार्टी करार दिया और इन पार्टियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए।

सपा, बसपा और कांग्रेस पर संजय निषाद का बड़ा आरोप

संजय निषाद ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये पार्टियां भाड़े पर भीड़ जुटाने का काम करती हैं। उनका कहना था कि इन पार्टियों के पास दल नहीं, बल्कि दलाल होते हैं, जिन्हें पैसे पर भीड़ जुटाने के लिए रखा जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि निषाद पार्टी के लोग अखाड़े वाले हैं, जो किसी भी काम को अपनी मेहनत और समर्पण से करते हैं, जबकि विपक्षी पार्टियां पैसे पर अपनी भीड़ तैयार करती हैं।

चुनाव आयोग की सलाह और डिप्टी सीएम बनने को लेकर संजय निषाद का बयान

संजय निषाद ने आगे कहा कि अगर विधानसभा चुनाव के बाद पंचायत चुनाव हों तो यह बेहतर होगा। इसके अलावा, चुनाव आयोग द्वारा दिए गए सुझाव पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग का कहना है कि दस सीटों पर चुनाव लड़ने से पार्टी रजिस्टर्ड होगी, तो हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जहां बीजेपी कभी नहीं जीत पाई, वहां पर हम जीत दिलवाएंगे।”

डिप्टी सीएम बनने की बात पर संजय निषाद का बयान

संजय निषाद ने डिप्टी सीएम बनने के सवाल पर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा, “निषाद की संख्या बहुत बढ़ रही है, इस आधार पर हमें भी सीटें मिलनी चाहिए। जो पार्टी ज्यादा वोट हासिल करती है, उसे उतना ही समान मिलना चाहिए। अगर कम वोट वाले सीएम और पीएम बन सकते हैं, तो हमारी संख्या उससे ज्यादा है।”

ओपी राजभर के बयान पर संजय निषाद का पलटवार

निषाद पार्टी के अध्यक्ष ने ओपी राजभर के बयान पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “ओमप्रकाश राजभर मनमानी कर रहे हैं। कोई भी सीट पार्टी के सभी दल मिलकर तय करते हैं। आज़मगढ़ में सबसे ज्यादा वोट निषाद को मिले हैं। अतरौलिया सीट पर हमारे प्रत्याशी ने पैसा खर्च किया है, और वहां पर राजभर का कोई भी वोटर नहीं है। ओमप्रकाश राजभर के सलाहकारों को नहीं पता कि वे किस दिशा में जा रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें अपने बेटे को बलि का बकरा बनाना चाहिए।”

पंचायत चुनाव पर संजय निषाद की स्पष्ट टिप्पणी

पंचायत चुनाव को लेकर संजय निषाद ने कहा कि यह मामला न्यायालय में है और सभी को यह पता है कि न्यायालय कौन गया था। उन्होंने कहा, “पंचायत चुनाव किसी एक पार्टी का नहीं होता। सभी पार्टियां चुनाव लड़ती हैं, और मैं किसी पार्टी को चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकता।”

Central Market विवाद गरमाया, व्यापारियों के समर्थन में उतरे Atul Pradhan, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

शेयर करना
Exit mobile version