समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खां को जेल से बाहर आते ही सुरक्षा वापस दे दी गई। उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा मिल रही है, जिसमें तीन गनर शामिल हैं। यह सुरक्षा आजम खां को पहले से ही शासन द्वारा दी जा रही थी, लेकिन 18 अक्टूबर 2023 को जेल जाने के बाद उनकी सुरक्षा हटा दी गई थी। अब, वह 23 महीने के बाद सीतापुर जेल से बाहर आए हैं, और उनकी सुरक्षा व्यवस्था फिर से बहाल कर दी गई है।

आजम खां 23 माह तक सीतापुर जेल में बंद रहे थे। उन्हें 23 सितंबर 2023 को जमानत पर जेल से बाहर निकाला गया। पुलिस लाइन के आरआई, जेएस भाटी ने बताया कि जेल से बाहर आते ही उनकी सुरक्षा में तीन गनर उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें से दो गनर पुलिस लाइन से हैं, जबकि एक गनर थाने से भेजा गया है।

आजम खां समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता माने जाते हैं। वह 10 बार के विधायक, चार बार मंत्री और नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं। इसके अलावा, वह लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।

CM YOGI का ऐलान, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हर विधानसभा और लोकसभा में निकलेगी पदयात्रा!

शेयर करना
Exit mobile version