लखनऊ- सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन आज हो गया. बता दें कि वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे… वे मल्टी ऑर्गन फेलियर से जूझ रहे थे और कई दिनों से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे.

घोसी उपचुनाव के वक्त में सुधाकर सिंह खूब ज्यादा हाईलाइट हो गए…घोसी उपचुनाव में सुधाकर सिंह ने हाल ही में भारी जीत दर्ज की थी और वो सपा के प्रमुख चेहरों में शामिल थे…पार्टी और समर्थकों में शोक की लहर…

बता दें कि सुधाकर सिंह की कद्दावर नेताओं में गिनती होती थी। वह मूल रूप से घोसी के रहने वाले थे। 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर घोसी सीट पर प्रबल दावेदार थे। पार्टी ने टिकट दे दिया था, लेकिन ऐन मौके पर सपा ने उनका टिकट काट दिया। उनकी जगह भाजपा छोड़कर आए दारा सिंह चौहान को प्रत्याशी बना दिया था। इस सीट पर सपा ने जीत दर्ज की थी।

एक बार फिर दारा सिंह चौहान ने पाला बदला और भाजपा में शामिल हो गए। उनके पाला बदलने से इस सीट पर 2023 में उपचुनाव हुआ। इस उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने दारा सिंह चौहान को हराया था।

Samajwadi Party को लगा बड़ा झटका, विधायक सुधाकर सिंह का निधन, सुनिए सपा प्रवक्ताओं ने इसपर क्या कहा?

शेयर करना
Exit mobile version