उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भाजपा की जीत का दावा किया है। मौर्या ने अपनी पोस्ट में कहा कि चाहे सपा, बसपा और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ें या अलग-अलग, एक बात तय है—”कमल पहले खिला था, और फिर से खिलेगा।” उन्होंने आगे दावा किया कि भाजपा 2027 में 2017 की तरह दोबारा 300 से अधिक सीटों के साथ प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी।

मौर्या ने इस दौरान प्रदेश की मौजूदा स्थिति पर भी टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में न तो दंगे हुए हैं, न माफिया राज, न गुंडाराज और न ही भ्रष्टाचार। उन्होंने भाजपा के शासनकाल को कानून-व्यवस्था और विकास के लिए श्रेष्ठ बताया।

2027 में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में विकास का रथ तेज़ी से चलेगा, और राज्य में किसी प्रकार की अराजकता का कोई स्थान नहीं होगा। मौर्या का यह बयान आगामी चुनावों के लिए भाजपा के आत्मविश्वास और सत्ता में अपनी पकड़ को मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

मौर्या का दावा भाजपा के पक्ष में उत्साह और विश्वास को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण बयान साबित हो सकता है, क्योंकि अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा अपनी सत्ता को बनाए रखने के लिए पूरी ताकत लगा रही है।

Rahul Gandhi की नागरिकता को हाईकोर्ट में चुनौती,अब क्या करेगी Congress ?

शेयर करना
Exit mobile version