उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनावों में सीटों के बंटवारे का गणित समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच खींचतान वाला देखने को मिल रहा है। यूपी-उपचुनाव की प्रेशर पॉलीटिक्स के फेर में दोनों ही दल फसें हुए हैं। हालांकि, अब ये पिक्चर थोड़ा बहुत साफ हो रही है। सीटों के सियासी गणित पर अब पिक्चर साफ होती दिख रही है। बता दें सपा ने कांग्रेस को एक और सीट ऑफर की है, जिसके बाद कहा जा रहा है कि कांग्रेस सूबे में इंडिया गठबंधन के तहत तीन सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। यूपी विधानसभा उपचुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस से सपा संपर्क में है। जानकारी ये मिल रही है की कांग्रेस को गाजियाबाद के बाद फूलपुर विधानसभा सीट भी मिल सकती है। सपा के इस तीसरे सीट के ऑफर के बाद आज कांग्रेस इस मसले पर मंथन करेगी, जिसके बाद वह अपना फैसला लेगी। इससे पहले सपा की ओर से कांग्रेस को दो सीटों का ऑफर दिया गया था, जिसमें गाजियाबाद और खैर शामिल थी, जबकि कांग्रेस लगातार पांच सीटों की मांग करती आ रही है। हालांकि, उप-चुनाव को लेकर दोनो ही दलों के बीच सामंजस्य तो बना हुआ। दोनों ओर से संकेत साफ हैं कि चुनाव अखाड़े में उतरना साथ ही है।

वैसे गौर करने वाली एक बात और भी है, फूलपुर सीट से सपा अपने उम्मीदवार मुस्तफा सिद्दीकी को मैदान में उतार चुकी है। 2022 में इस सीट पर राजनीतिक गणित समझने शायद समाजवादी पार्टी थोड़ा पीछे रह गई थी। शायद यही वजह थी की 2200 वोट से मुस्तफा सिद्दीकी को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरी ओर फूलपुर सीट कांग्रेस के खाते में डालने की बात चल रही है। जिसे कांग्रेस के अंदरखाने में बिलकुल ठीक नहीं माना जा रहा है।

Priyanka Gandhi ने वायनाड से किया नामांकन | Rahul Gandhi , मल्लिकार्जुन खड़गे भी रहे मौजूद | Waynad

शेयर करना
Exit mobile version