बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 की सफलता के बाद सनी देओल के करियर को एक नई ऊंचाई मिली है। इस साल उनकी कई मोस्ट अवेटेड फिल्में बड़े पर्दे पर आने वाली हैं, और अब सनी देओल की नई फिल्म एंथनी का आधिकारिक एलान भी किया गया है। इस एक्शन थ्रिलर में सनी देओल के साथ साउथ सिनेमा की एक बड़ी लेडी सुपरस्टार नजर आने वाली हैं, जिससे दर्शकों को फिल्म के बारे में और ज्यादा उत्सुकता है।
बता दें, सनी देओल को एक्शन हीरो के रूप में हिंदी सिनेमा का सबसे बेहतरीन कलाकार माना जाता है। दशकों से सनी देओल अपनी ‘ढाई किलो के हाथ’ की ताकत के साथ बड़े पर्दे पर दर्शकों का दिल जीतते आ रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्मों की लिस्ट भी काफी लंबी है, और अब इसमें एंथनी का नाम भी शामिल हो गया है।
बता दें, सोमवार को मेकर्स ने इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान किया। एंथनी में सनी देओल के साथ साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री ज्योतिका अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म के निर्माण का जिम्मा एक्सेल एंटरटेनमेंट के निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के कंधों पर है।
वही, एंथनी को डायरेक्ट करने का जिम्मा बालाजी गणेश पर है। बालाजी गणेश, जो लंबे समय तक मशहूर निर्देशक ए.आर. मुरुगदॉस के साथ को-डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं, अब इस फिल्म से निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। कहानी निर्माण और बड़े पैमाने पर फिल्म बनाने का उनका अच्छा अनुभव है, और एंथनी के सस्पेंस थ्रिलर रूप में यह उनके करियर का अहम कदम होगा।



