फिरोजाबाद। शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के एक कोच में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे डिब्बे को अपनी चपेट में ले लिया और कोच धू-धू कर जलने लगा। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह सॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी
आग के दौरान कोच में रखा एक सिलेंडर भी भयंकर आवाज के साथ फट गया, जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही रेलवे की आपातकालीन टीमें और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। सुरक्षा के लिहाज से ट्रेन के अन्य डिब्बों को अलग कर दिया गया, ताकि आग आगे न फैल सके। फिलहाल आग बुझाने और नुकसान का आकलन करने का काम जारी है।












