मेरठ में एक दारोगा पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) की छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि तेजगढ़ी चौकी पर तैनात दारोगा ललित मोहन ने शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी दारोगा ने उसे शादी का भरोसा देकर अपने साथी दारोगा के फ्लैट पर बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। छात्रा ने मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की, जिसके बाद आरोपी दारोगा छुट्टी पर चला गया।
आरोप है कि शिकायत के बाद तेजगढ़ी थानेदार ने दारोगा को चुपचाप छुट्टी दे दी। वहीं, केस दर्ज होने के बाद आरोपी दारोगा गैर हाजिर हो गया और हाईकोर्ट पहुंच गया।पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पुलिस की ओर से उस पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले में भावनपुर थाने में दारोगा ललित मोहन के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी दारोगा के खिलाफ लगे आरोपों और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।














