नोएडा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी ने वेलेंटाइन डे के दिन अपनी प्रेमिका को गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह सनसनीखेज घटना सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 107 रोड पर हुई, जहां एक कार के अंदर दोनों की दर्दनाक मौत हुई।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। मौके से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। मृतक प्रेमी-प्रेमिका दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगा रही है कि दोनों के बीच इस दुखद घटना के पीछे क्या कारण था। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग इस सनसनीखेज घटना से स्तब्ध हैं।वेलेंटाइन डे के दिन इस प्रकार की घटना ने कई सवाल उठाए हैं और पुलिस इसे गंभीरता से जांचने में जुटी है।

BJP विधायक Pankaj Singh का बयान, बोले-"बजट में  जिस तरीक़े से डिफेंस में एक..."

शेयर करना
Exit mobile version