केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026 का बजट पेश करने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। वित्त मंत्री ने कहा कि सात और दुर्लभ बीमारियों को इंपोर्ट ड्यूटी की छूट वाली लिस्ट में जोड़ा गया है, जिससे इन बीमारियों की दवाओं और इलाज पर खर्च कम होगा। इसके अलावा, बैगेज क्लीयरेंस और यात्रा के दौरान पर्सनल सामान पर ड्यूटी-फ्री सुविधा बढ़ाई जा रही है, जिससे यात्रियों को और अधिक राहत मिलेगी।

वित्त मंत्री ने सेमीकंडक्टर मिशन से संबंधित दो बड़ी घोषणाएं भी कीं। उन्होंने बताया कि 40,000 करोड़ रुपये की इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम से भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। इसके साथ ही, रेयर अर्थ कॉरिडोर स्थापित करने का ऐलान किया गया, ताकि भारत अपनी जरूरतों के लिए अपने खनिजों से ही काम चला सके। ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में इन कॉरिडोर्स की स्थापना से भारत की अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा मिलेगी।

निर्मला सीतारमण ने यह भी कहा कि सरकार अर्थव्यवस्था की गति बनाए रखने के लिए संरचनात्मक सुधारों पर ध्यान दे रही है और इस प्रक्रिया में टेक्नोलॉजी का बड़ा योगदान होगा। टियर 2 और टियर 3 शहरों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां हर साल 1000 करोड़ रुपये की मदद दी जाएगी।

Budget 2026 : बजट में आम जनता को क्या मिला यूपी की पब्लिक ने कैमरे पर खुलकर बताया ?

शेयर करना
Exit mobile version