वाराणसी। देश के प्रमुख त्योहार मकरसंक्रांति पर पतंगबाजी हो रही है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी के नेता अपनी अपनी पार्टी के संदेश के साथ पतंगबाजी में जुट गए है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं PDA पतंगबाजी का आयोजन वाराणसी के गंगा घाट किनारे किया। 2027 विधानसभा चुनाव में ” PDA है तैयार” स्लोगन लिखे पतंगों को उड़ाया गया। वाराणसी के रविदास घाट पर सपा कार्यकर्ताओं ने इस पतंग को उड़ाने के पीछे PDA के संदेश साथ सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव की समाजवादी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने की बात कही है।
हर एक की ‘ख़ुशहाली’ का आसमान हो अनंत
जिसमें बराबरी से उड़ सके सबकी अपनी पतंग‘मकर संक्रांति’ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ! pic.twitter.com/C6bLbcl5US
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 14, 2026


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की PDA पतंग की सराहना, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला…
वाराणसी के रविदास घाट पर PDA पतंग उड़ाने वाले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदीप यादव ने बताया कि PDA को लेकर जो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सोच है उसे विस्तारित करने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं ने इस विशेष पतंग को तैयार करवाया। इस पतंग को सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ कार्यालय पर दिया गया। जिसकी सराहना उन्होंने करते हुए अपने सोशल मीडिया के जरिए PDA पतंग के संदेश को पूरे प्रदेश में पहुंचाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सभी कार्यकर्ताओं ने बनारस में PDA पतंग को वितरित किया और मकरसंक्रांति पर इसे आकाश में उड़ाकर 2027 विधानसभा से पहले बीजेपी की नींद को उड़ाने का काम किया। बता दें कि अखिलेश यादव ने भी PDA के इस पतंग की तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मकरसंक्रांति के पर्व की बधाई दिया।













