वाराणसी- उत्तर प्रदेश में विगत दिनों भेड़िए ने आतंक मचाया था और कई लोगों को अपना शिकार बनाया। वही अब तेंदुए ने ग्रामीणों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। मामला वाराणसी का है, जहां शुक्रवार की सुबह चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग़ौराकला गांव में अचानक एक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया।

ग्रामीण की चीख पुकार सुनकर जब तक और लोग पहुंचे तब तक पहुंचते तब तक तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। लहूलुहान अवस्था में ग्रामीण को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने वन विभाग की टीम के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया। वही गांव में लगे एक CCTV कैमरे में तेंदुए की तस्वीर कैद हो गई। अपनी रफ्तार के लिए जाना जाने वाला तेंदुआ CCTV में महज कुछ सेकेंड के लिए कैद हुआ और कैमरे के रेंज से ओझल हो गया। CCTV कैमरे का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों में खौफ का माहौल, पुलिस ने सतर्क रहने की अपील…

वाराणसी में तेंदुए के हमले की खबर गांव के साथ पूरे जनपद में तेजी से फैल गई। ग़ौराकला गांव के साथ आस पास के लोगों में तेंदुए के हमले को लेकर दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि गौरकला गांव के नवापुर में तेंदुए ने अपने बागीचे में फूल तोड़ने गए अमित मौर्या नामक युवक पर हमला कर दिया। झाड़ियों में छिपे तेंदुए के हमले में अमित बुरी तरह घायल हो गया। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वही रिहायशी इलाके में तेंदुए का खौफ देखने को मिला। डरे सहमे लोग अपने घरों और खिड़कियों को बंद रखा। जबकि गांव के के बड़े और नौजवान हाथों में लाठी डंडा लेकर गांव में तेंदुए को सर्च करते नजर आए।

नीम के पेड़ के नीचे आराम फरमाता मिला तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने घेराव

चौबेपुर के गौराकला गांव में तेंदुए की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ग्रामीणों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया। घंटों सर्च ऑपरेशन के बाद एक बागीचे में तेंदुए के देखे जाने की सूचना वन विभाग की टीम को मिल। आनन -फानन में वन विभाग की टीम ने बागीचे को जाल लगाकर घेर दिया। वही बगीचे से स्थानीय लोगो को दूर रहने की अपील किया।वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार तेंदुए को सर्च कर लिया गया है। तेंदुए को बेहोश कर उसे पकड़ने के लिए आवश्यक समाग्रियों को मंगवाया गया है। इसके साथ ही ड्रोन के माध्यम से तेंदुए की निगरानी की जा रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए जो भी संसाधन है उसके आने के बाद तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल

शेयर करना
Exit mobile version