वजन घटाने की महंगी दवाओं से परेशान लोगों के लिए अब राहत की खबर है। 20 मार्च 2026 को एक प्रमुख वजन घटाने की दवा का पेटेंट खत्म हो जाएगा, जिसके बाद बाजार में इसकी सस्ती कापियां आने का रास्ता साफ हो जाएगा। इस दवा का पेटेंट समाप्त होने से कई कंपनियां इसे बनाने के लिए तैयार हैं, जिससे दवा की कीमतों में भारी गिरावट आ सकती है।

कितनी सस्ती हो सकती है कीमत?

रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनियां इस दवा का इंजेक्शन 1290 रुपये प्रति माह की शुरुआती कीमत पर बाजार में लाने की योजना बना रही हैं। जबकि कुछ अन्य कंपनियां इसे 3000 से 5000 रुपये के बीच में पेश कर सकती हैं। मौजूदा वक्त में यह दवा 10,000 रुपये या उससे ज्यादा की कीमत पर बिकती है, यानी कीमतों में भारी गिरावट संभावित है।

बाजार में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा

करीब 10 से 12 बड़ी दवा कंपनियां इस दवा के सस्ते विकल्प लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इसके अलावा, 40 से ज्यादा कंपनियां इस क्षेत्र में उतर सकती हैं। इससे बाजार में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी, जिससे कीमतें और भी कम हो सकती हैं।

नए विकल्पों का इंतजार

दवा के साथ-साथ कंपनियां उसे देने के तरीके में भी बदलाव कर रही हैं। कुछ कंपनियां पहले से भरे हुए इंजेक्शन उपलब्ध कराएंगी, तो कुछ नई पेन या छोटे डिवाइस लाने की तैयारी कर रही हैं, जिससे मरीजों को दवा लेना और भी आसान होगा। मरीज अपनी सुविधा के अनुसार विकल्प चुन सकेंगे।

21 march 2026 | UP News | Uttar Pradesh Ki Taja Khabar | Samachar Yogi | Akhilesh | Politics

शेयर करना
Exit mobile version