लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पास हो गया है। ध्वनि मत से यह बिल लोकसभा में पारित किया गया। मानसून सत्र के दौरान इस बिल पर लंबी चर्चा हुई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी भाषण दिया और सरकार पर निशाना साधा।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन में एंटी पेपर लीक बिल के पास होने का ऐलान किया। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

लोकसभा में बिल पेश करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि इतने अहम बिल पर चर्चा हो रही है, लेकिन इस पर भी राजनीति की जा रही है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने आज संसदीय भाषा का इस्तेमाल किया, जो हैरान करने वाली बात है।

राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करने को लेकर जितेंद्र सिंह ने कहा, “21 जुलाई को राहुल गांधी किसी खास सोच के चलते प्रधानमंत्री आवास के बाहर बैठ गए थे। ऐसा लग रहा था कि उनकी इच्छा थी कि देश उन्हें पीएम आवास में बिठाए। राहुल गांधी को समझाया गया कि ऐसा व्यवहार उनके कद के अनुरूप नहीं है तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें बस वहां से हटा दिया जाए।”

"RSS ने 52 साल तक तिरंगा झंडा नही फहराया", आप सांसद Sanjay Singh ने राज्यसभा में बवाल काट दिया

शेयर करना
Exit mobile version