Uttar-Pradesh: कानपुर के पॉश इलाके ग्वालटोली में हुए हाई-प्रोफाइल लैंबॉर्गिनी हादसे के मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज से यह साबित हुआ है कि रविवार को हुए इस भीषण एक्सीडेंट के वक्त शिवम ही कार चला रहा था। इस हादसे में एक ऑटो रिक्शा और बुलेट बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसमें छह लोग घायल हुए थे।

बता दें, यह घटना रविवार की रात कानपुर के ग्वालटोली इलाके की वीआईपी रोड पर हुआ था। चश्मदीदों के मुताबिक, लगभग 10-12 करोड़ रुपये की कीमत वाली लैंबॉर्गिनी कार बेहद तेज रफ्तार में थी। कार अनियंत्रित होकर पहले एक ऑटो रिक्शा से टकराई और फिर सड़क किनारे खड़ी बुलेट बाइक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक करीब 10 फुट हवा में उछलकर दूर जा गिरा। इसके बाद कार एक बिजली के खंभे से टकराकर रुकी। हादसे में कुल 6 लोग घायल हुए थे।

मामले में नया मोड़ तब आया जब आरोपी शिवम मिश्रा और उनके परिवार ने दावा किया कि कार शिवम नहीं, बल्कि उनका ड्राइवर मोहन चला रहा था। मोहन ने कोर्ट में शपथ पत्र भी दिया कि शिवम की अचानक तबियत बिगड़ी और वे उसके ऊपर गिर गए, जिससे हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस ने इस बयान को खारिज कर दिया। सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के वीडियो से यह साफ हो गया कि हादसे के तुरंत बाद बाउंसर्स ने शिवम को ड्राइविंग सीट से बाहर निकाला और उसे दूसरी गाड़ी में लेकर फरार हो गए।

बता दें, पुलिस ने आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया और मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। कानूनी प्रक्रिया के तहत पुलिस ने उसे मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश करने की तैयारी की। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने पुष्टि किया है कि जांच के आधार पर यह साबित हो गया है कि हादसे के समय कार का स्टीयरिंग शिवम के हाथ में था। पुलिस कमिश्नर ने यह भी स्पष्ट किया कि चाहे आरोपी का रसूख कितना भी बड़ा क्यों न हो, कानून के तहत उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आज गुरुवार को शिवम मिश्रा को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने साफ किया कि इस मामले में कोई भी दबाव नहीं डाला जाएगा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Kanpur Lamborghini Accident: लैम्बॉर्गिनी केस में आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार,देखिए बड़ी अपडेट|UPNEWS

शेयर करना
Exit mobile version