लिवर हमारे शरीर का अहम अंग है जो रक्त से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। जब लिवर सही से काम नहीं करता, तो यह शरीर को गंभीर संकेत देने लगता है। समय रहते इन लक्षणों को पहचानकर इलाज करवाना जरूरी है, ताकि गंभीर बीमारी से बचा जा सके। अगर आप इन संकेतों को नज़रअंदाज़ करते हैं, तो लिवर की बीमारी बढ़ सकती है। चलिए जानते हैं उन लक्षणों के बारे में, जो लिवर खराब होने से पहले शरीर में दिखाई देते हैं।

शरीर में खुजली होना

अगर आपको अचानक से बहुत ज्यादा खुजली हो रही है, खासकर रात के समय हाथ और पैरों में खुजली हो रही है, तो यह लिवर की समस्या का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब लिवर सही से काम नहीं करता, तो शरीर में बिलीरुबिन की अधिकता हो जाती है, जिससे त्वचा पर खुजली महसूस होती है। इसे नजरअंदाज करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

लगातार थकान और उल्टी आना

लगातार थकान और जी मिचलाना, लिवर खराब होने के स्पष्ट संकेत हैं। लिवर शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। अगर यह कार्य प्रभावित होता है, तो शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं, जिससे थकान और उल्टी जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर लिवर का टेस्ट कराना जरूरी है।

पैरों में सूजन आना

लिवर की गंभीर बीमारी में पैर सूजने लगते हैं। लिवर के ठीक से काम न करने पर शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाती है, जिससे अतिरिक्त तरल पदार्थ पैरों में जमा होने लगता है। यह सूजन आमतौर पर टखनों और पैरों में होती है, जो लिवर को हुए गंभीर नुकसान का संकेत देती है।

नींद की कमी

अगर रात में सोने में परेशानी हो रही है, तो यह भी लिवर की खराबी का संकेत हो सकता है। जब लिवर सही से काम नहीं करता, तो शरीर में विषाक्त पदार्थों का जमाव होता है, जो आपके नींद के पैटर्न पर असर डालता है। अगर आपको नींद की समस्या हो रही है, तो इसे हल्के में न लें।

यूरिन के रंग में बदलाव

लिवर की खराबी से यूरिन के रंग में भी बदलाव आ सकता है। गहरे रंग का यूरिन लिवर में बिलीरुबिन की अधिकता का संकेत है। वहीं, हल्का या पीला मल पित्त प्रोडक्शन में कमी का संकेत दे सकता है। यह दोनों लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।

6 January 2026 | UP News | Uttar Pradesh Ki Taja Khabar | Samachar Yogi | Akhilesh | Politics

शेयर करना
Exit mobile version