लद्दाख में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र लेह क्षेत्र में बताया गया है, जहां सुबह करीब 6 बजकर 5 मिनट पर धरती हिली।
भूकंप के बाद लोगों में दहशत का माहौल
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की गहराई जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे थी। झटके महसूस होते ही कई इलाकों में लोग डर के कारण अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, भूकंप के बाद लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला।
इससे पहले जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे
इससे पहले जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। गुरुवार को करीब 11 बजकर 27 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदूकुश क्षेत्र बताया गया था। उस भूकंप की तीव्रता भी रिक्टर स्केल पर 5.3 दर्ज की गई थी। इसके झटके भारत और पाकिस्तान के कई हिस्सों में महसूस किए गए थे। हालांकि, केंद्र दूर होने के कारण जम्मू-कश्मीर में हल्के झटके ही महसूस हुए।












