Brajesh Mishra Podcast. उत्तर प्रदेश की राजधानी से निकला भारत समाचार का पॉडकास्ट शो आज यूपी से दिल्ली तक राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। चैनल के चीफ एडिटर ब्रजेश मिश्र अपने धारदार सवालों और अनोखे अंदाज के चलते पॉडकास्टिंग की दुनिया में अलग पहचान बना चुके हैं। ब्रजेश मिश्र की सबसे बड़ी खासियत उनके सवाल पूछने का अंदाज, वे ऐसे अंदाज में सवाल करते है कि सामने बैठा नेता उनके सवालों का जवाब देने पर मजबूर हो ही जाता है।। यही वजह है कि उनका हर पॉडकास्ट चर्चा का केंद्र बन जाता है।
शिवपाल यादव से पौने तीन घंटे का बड़ा संवाद
ब्रजेश मिश्र लंबे और गहन संवाद के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में शिवपाल यादव के साथ उनका पौने तीन घंटे का पॉडकास्ट सुर्खियों में रहा। इसमें समाजवादी पार्टी की अंदरूनी खींचतान से लेकर यूपी की सियासी साजिशों तक कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए।
लखनऊ से राष्ट्रीय पहचान तक
आमतौर पर उनके एपिसोड एक घंटे के होते हैं, लेकिन दमदार सवालों और नेताओं की असली तस्वीर उजागर करने की उनकी क्षमता ही उन्हें सबसे अलग बनाती है। लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर अब राष्ट्रीय स्तर पर धमाल मचा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल
श्रोताओं की संख्या में लगातार उछाल आ रहा है। सोशल मीडिया पर उनके पॉडकास्ट के क्लिप्स धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं और लोगों को यह अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।
स्मृति ईरानी होंगी अगली मेहमान
इस हफ्ते का एपिसोड और भी खास होने वाला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ब्रजेश मिश्र के पॉडकास्ट में शामिल होंगी। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि क्या वे अमेठी की हार, बीजेपी की रणनीति और महिलाओं की राजनीति पर खुलकर बात करेंगी।
सच्चाई की आवाज़ को प्लेटफॉर्म देना ही मकसद
ब्रजेश मिश्र कहते हैं, सच्चाई की आवाज़ को प्लेटफॉर्म देना ही मेरा मकसद है। यही वजह है कि उनके सवाल हमेशा निशाने पर लगते हैं और उनके पॉडकास्ट एपिसोड राजनीति के असली चेहरे को सामने लाते हैं।
लखनऊ से दिल्ली तक नई चुनौती
राजनीतिक पॉडकास्टिंग में अब एक नया दौर शुरू हो चुका है, जहां लखनऊ की धड़कन दिल्ली को खुली चुनौती दे रही है। ब्रजेश मिश्र का पॉडकास्ट अब सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि राजनीति का आईना बन चुका है।