लखनऊ में आयोजित वरिष्ठ जन संवाद कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊवासियों से अपनी बात साक्षा की साझा की। उन्होंने कहा, “लखनऊ में आकर हमेशा सुखद अनुभव होता है। दिल्ली में भी जब लखनऊ के लोग मिलते हैं, तो मेरी कोशिश रहती है कि उनसे मुलाकात जरूर हो।” राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि उनकी जिम्मेदारी सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है, लेकिन लखनऊ हमेशा उनके जहन में रहता है। “आपने मुझे संसद में भेजा है और मुझे जो जिम्मेदारी दी है, मैं पूरी कोशिश करता हूं कि उसे पूरी कर सकूं,” उन्होंने कहा।
उन्होंने लखनऊ के पिछले 10-12 वर्षों में हुए विकास की भी सराहना की। “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सहयोग हमेशा मिलता रहा है, जिसकी वजह से लखनऊ में लगातार विकास हो रहा है। हालांकि, कुछ समस्याएं ऐसी हैं जिन्हें दूर करना मुश्किल होता है,” उन्होंने अपने संबोधन में कहा।
राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति के परिप्रेक्ष्य में भारत की स्थिति को भी रेखांकित किया। उन्होंने पश्चिमी एशिया की संकटपूर्ण स्थिति का जिक्र करते हुए कहा, “आज दुनिया में अमेरिका और इजराइल एक तरफ हैं और ईरान दूसरी तरफ, सभी देशों के बीच तनाव है। लेकिन सबसे बड़ी सूझबूझ की भूमिका भारत ने निभाई है।”
रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि कई देशों में एलपीजी गैस और पेट्रोल की कीमतों में भारी वृद्धि हो रही है, लेकिन भारत में यह स्थिर बनी हुई है। “कुछ लोगों ने होल्डिंग लगाकर दुष्प्रचार करने की कोशिश की थी, लेकिन कीमतें भारत में अभी भी स्थिर हैं,” उन्होंने स्पष्ट किया।
उन्होंने भारत की विदेश नीति को लेकर कहा, “आज भारत का प्रभाव बढ़ा है, खासकर पश्चिमी एशिया में। भारत के रिश्ते अमेरिका और अन्य देशों के साथ मजबूत हुए हैं।” राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि लखनऊ, पहले की अपेक्षा आज बेहतर हो गया है और दुनिया के अन्य देशों में लोग लखनऊ के बारे में बात करते हैं। “मेरे साथ लोग जब मिलते हैं, तो लखनऊ की तारीफ करते हैं।”













