लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ में आज EVM और VVPAT को लेकर महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला में प्रदेश के 33 जिलों के जिलाधिकारियों को बुलाया गया है।

लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) प्रशासन एवं प्रबंध अकादमी में जिलाधिकारियों की बैठक जारी है। यह बैठक शाम 4 बजे तक चलेगी। बैठक में EVM-VVPAT से जुड़े तकनीकी और प्रशासनिक इंतजामों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।

कार्यशाला में जिलाधिकारियों के साथ डिप्टी जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO), फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) से जुड़े अधिकारी और सुपरवाइजर भी शामिल हुए हैं। अधिकारियों को EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली, रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। बैठक में अयोध्या, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, सुलतानपुर, अमेठी, गोंडा और बहराइच समेत कई जिलों के जिलाधिकारी मौजूद हैं।

चुनाव आयोग की ओर से इस कार्यशाला का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना है। इसके तहत जिलों में EVM-VVPAT से संबंधित व्यवस्थाओं को मजबूत करने और अधिकारियों को तकनीकी जानकारी से अपडेट करने पर जोर दिया जा रहा है।

Gulshan Kumar की हत्या से पहले किस अफसर ने गनर रोके थे ?,राजेश पांडेय ने खुलासा किया !

शेयर करना
Exit mobile version