लखनऊ में शनिवार को ऐतिहासिक पल देखने को मिला जब हजारों नव-नियुक्त कांस्टेबलों को गृहमंत्री अमित शाह ने नियुक्ति पत्र सौंपे। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

गृहमंत्री अमित शाह ने इस मौके पर कहा, “आज युवाओं के जीवन का सबसे शुभ दिन है। यह यूपी पुलिस के लिए भी ऐतिहासिक क्षण है।” उन्होंने मुख्यमंत्री योगी को सबसे सफल मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि, “2017 के बाद से यूपी पुलिस बुलंदी के रास्ते पर है।”

शाह ने इस भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता की सराहना करते हुए कहा, “न खर्ची, न फर्जी, केवल योग्यता के आधार पर भर्ती हुई है। एक भी भर्ती में रिश्वत नहीं चली।” उन्होंने यह भी बताया कि इस बार 12 हजार बेटियां पुलिस का हिस्सा बनी हैं, जो राज्य में महिला सशक्तिकरण की मिसाल है।

गृहमंत्री ने कहा, “हम जाति नहीं, योग्यता देखकर भर्ती करते हैं। आज पुलिस बल को देखकर गर्व होता है।” शाह ने जोर देकर कहा कि अब यूपी में गुंडों का फरमान नहीं, बल्कि कानून का शासन चलता है।

इस अवसर पर सीएम योगी ने भी युवाओं को बधाई दी और कहा कि यह भर्ती प्रदेश के सुरक्षित भविष्य की नींव रखती है।

CM योगी की तारीफ में Amit Shah ने कही ये बड़ी बात, UP Police बनी देश की शान! | Lucknow | Big News ||

शेयर करना
Exit mobile version