लखनऊ: राजधानी लखनऊ में ईद-उल-फितर के चांद का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। चांद कमेटियों और मुस्लिम धर्मगुरुओं ने पुष्टि करते हुए बताया कि 21 मार्च को देशभर में ईद मनाई जाएगी। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने चांद दिखने का ऐलान किया, वहीं टीले वाली मस्जिद से भी इसकी पुष्टि की गई।
बता दें, चांद दिखने के बाद शहर और प्रदेश में खुशी का माहौल है। बाजारों में रौनक बढ़ गई है और लोग ईद की तैयारियों में जुट गए हैं। कपड़ों, मिठाइयों और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी तेज हो गई है।
ईद की नमाज को लेकर प्रशासन की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है। कि वे सड़कों पर नमाज न पढ़ें और निर्धारित स्थानों पर ही नमाज अदा करें। सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, जुम्मे की नमाज कल अदा की जाएगी। वहीं, शिया समुदाय ईद को सादगी के साथ मनाएगा, जबकि सुन्नी समुदाय पारंपरिक तरीके से त्योहार मनाएगा।
ईद-उल-फितर इस्लाम का एक प्रमुख त्योहार है, जो रमजान के महीने के बाद मनाया जाता है। इस दिन लोग नमाज अदा करते हैं, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देते हैं और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं।
प्रशासन की ओर से त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।



